अक्सर जब हम बीमार होते हैं या हमें बुखार होता है, तो डॉक्टर अपने पर्चे पर, जिसे प्रिस्क्रिप्शन (Prescription) कहा जाता है, उसमें CBC टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। शुरुआत में हमें समझ नहीं आता कि CBC क्या होता है (CBC Kya hota hain)? और इसे क्यों कराया जाता है, लेकिन डॉक्टर के कहने पर हम यह टेस्ट करवा लेते हैं — और करवाना भी चाहिए, ताकि डॉक्टर रिपोर्ट देखकर सही इलाज कर सकें।
इस लेख के माध्यम से हम आपको यह समझाने में मदद करेंगे कि CBC (Complete Blood Count) में दिए गए शब्द जैसे RBC, WBC, Platelets का क्या मतलब होता है, और इनका हमारे शरीर में क्या कार्य है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि एक CBC टेस्ट में क्या-क्या जांच की जाती है और उसमें दिए गए हर शब्द का अर्थ क्या होता है।
1. CBC Test क्या होता है? | CBC Test kya hota hain?
CBC का मतलब होता है “संपूर्ण रक्त जांच” (Complete Blood Count).
इस टेस्ट में हमारे खून की जांच की जाती है, जिससे शरीर में खून की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है। यह जांच बताती है कि खून में किसी घटक (Component) की कमी है या किसी घटक की मात्रा ज़्यादा है।
जब डॉक्टर CBC टेस्ट कराने के लिए कहते हैं, तो वे यह जानना चाहते है कि आपके शरीर में खून की स्थिति कैसी है — क्या किसी तत्व की कमी है या कोई असामान्यता तो नहीं है, जिसकी वजह से आप बीमार या कमज़ोर महसूस कर रहे हैं।
यह एक बहुत सामान्य और महत्वपूर्ण जाँच है, जो डॉक्टर की मदद करता है ताकि वह आपका इलाज सही से कर सकें।
अब आइए देखे कि CBC में कुल कितने घटक होते हैं।
इसमें खून के तीन मुख्य हिस्सों की जाँच होती है —

- Red Blood Cells (RBC) – जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं।
- White Blood Cells (WBC) – जो संक्रमण (infection) से बचाते हैं।
- Platelets – जो खून को जमाने (clot) में मदद करते हैं।
इसलिए, जब डॉक्टर कहते हैं “CBC कराओ”, तो इसका मतलब होता है — खून के सभी मुख्य घटकों की जाँच।
2. CBC Test क्यों किया जाता है?
डॉक्टर कई कारणों से CBC test कराने की सलाह देते हैं, जैसे:
- अगर आपको कमज़ोरी, थकान, चक्कर या पीली त्वचा दिख रही हो
- बुखार, infection या सूजन बार-बार हो रही हो
- किसी बड़ी सर्जरी या इलाज से पहले health checkup
- Regular health monitoring (जैसे diabetes, thyroid वाले मरीजों के लिए)
- दवाओं के असर को देखने के लिए
यह एक screening test की तरह काम करता है, जिससे डॉक्टर को शुरुआती संकेत मिल जाते हैं कि शरीर में कुछ गड़बड़ तो नहीं।
3. CBC Report में क्या-क्या देखा जाता है?
नीचे दिए गए खून के हिस्सों कि जाँच CBC रिपोर्ट में शामिल होते हैं
| Parameter | Full Form | Normal Range (Approx) |
| Hemoglobin (Hb) | Oxygen carrying protein | Male: 13–17 g/dL, Female: 12–15 g/dL |
| RBC (Red Blood Cells) | Red cells count | 4.5–5.9 million/µL |
| WBC (White Blood Cells) | Infection fighters | 4,000–11,000/µL |
| Platelets | Help in clotting | 150,000–450,000/µL |
| Hematocrit (HCT) | RBC volume % | 38–50% |
| MCV | Average RBC size | 80–100 fL |
| MCH | Hemoglobin per RBC | 27–33 pg |
| MCHC | Hemoglobin concentration | 32–36 g/dL |
| RDW | RBC size variation | 11–15% |
Note: ये आम रेंज अलग-अलग लैब और आयु के हिसाब से थोड़ी बहुत अलग हो सकती हैं।
4. CBC Report से क्या पता चलता है?
CBC report से डॉक्टर को पता चलता है कि आपके शरीर में —
- खून की कमी (Anemia) तो नहीं है
- Infection या Allergy तो नहीं चल रही
- Platelet count बहुत कम या ज्यादा तो नहीं है
- Vitamin deficiency या bone marrow issue के संकेत तो नहीं हैं
एक CBC report में कोई भी value ज्यादा या कम आने पर, डॉक्टर आगे के test बताते हैं।
5. अगर रिपोर्ट के मापदंड सही नहीं हों तो क्या करें?
Low Hemoglobin / RBC:
खून की कमी यानी anemia का संकेत। कारण – iron की कमी, B12 deficiency, या किसी chronic diseas.
High WBC:
संक्रमण, inflammation या कभी-कभी stress की वजह से बढ़ सकता है।
Low Platelets:
Dengue, viral infection या कुछ दवाओं के कारण घट सकते हैं।
High Platelets:
Body में chronic inflammation या rare bone marrow problem की वजह से हो सकता है।
याद रखें – सिर्फ एक CBC report देखकर खुद से diagnosis न करें। हमेशा डॉक्टर से राय लें।
6. CBC कराने के लिए कौन सी बातों का ध्यान रखना होता हैं?
CBC test के लिए कोई खास तैयारी जरूरी नहीं होती।
- आप सामान्य खाना खा सकते हैं।
- अगर इस test के साथ कोई और fasting test जैसे sugar, cholesterol का टेस्ट करा रहें हैं तो खाली पेट (समय लैब से सुनिश्चित करें) जाएँ जाना होता हैं।
- इस टेस्ट का लिए आपका खून आपके हाथ की नस से लिया जाता है और इसमे सिर्फ 5–10 मिनट लगते हैं।
7. CBC Report कैसे समझे?
रिपोर्ट में हर तत्व के सामने एक असल रेंज और उसके आगे आम रेंज दिया होता है —
- L (Low) का मतलब – normal range से नीचे
- H (High) का मतलब – normal range से ऊपर
- Normal का मतलब – सब ठीक
अगर रिपोर्ट में कुछ संख्या bold यानि गहरे मोटे या flagged हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से बात करनी होगी वे ही आपको सही सही बात पाएंगे अब आपको क्या करना चाहिए।
रिपोर्ट देखकर खुद किसी निष्कर्ष पर न पहुचे और ना तो परेशान हो, डॉक्टर से बात करे और उनकी सलाह ले।
8. कब करवाना चाहिए CBC Test?
- General health checkup के दौरान
- कमजोरी, चक्कर या infection बार-बार होने पर
- Surgery से पहले
- Chronic illness (जैसे diabetes, thyroid, kidney disease) में monitoring के लिए
9. निष्कर्ष
CBC एक आम लेकिन बहुत ज़रूरी blood test है।
यह आपके शरीर की स्थिति का पहला संकेत देता है।
अगर आप अपनी CBC report को समझना सीख लेंगे, तो आप अपने शरीर के संकेतों को जल्दी पहचान पाएंगे और सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज शुरू कर पाएंगे।
References
- Mayo Clinic – Complete Blood Count (CBC)
- MedlinePlus – Complete Blood Count (CBC)
- Lab Tests Online – CBC
📍 ज्यादा जानकारी के लिए आप CBC के घटक के बारे में और भी जान सकते हैं।
Platelets क्या हैं?


Pingback: WBC – शरीर का सुरक्षा गार्ड! जानिए कैसे करता है बीमारियों से रक्षा - Health Test Report